{"_id":"5f6a47a58ebc3edfbd2c0327","slug":"if-negligent-data-entry-operators-do-not-improve-till-25-dc-jind-news-rtk574852642","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह डाटा एंट्री ऑपरेटर 25 तक नहीं सुधरे तो होंगे बाहर ः डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह डाटा एंट्री ऑपरेटर 25 तक नहीं सुधरे तो होंगे बाहर ः डीसी
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करते डीसी डॉ. आदित्य दहिया।
- फोटो : Jind
कोरोना रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने में ढिलाई बरत रहे आईडीएसपी कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने स्वास्थ्य विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर की चार बार बैठक ली है। अब तक की बैठकों में हर बार उन्हें फटकार लगाई गई है, लेकिन यह लोग बाज नहीं आ रहे हैं। डीसी ने अब इनको शुक्रवार तक का समय देते हुए साफ कह दिया है कि यदि शुक्रवार तक अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
जानकारी के लिए जिले में कोरोना से संबंधित सभी प्रकार की रिपोर्ट सरकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। ऑपरेटरों की कामचोरी के कारण समय पर सूचनाएं सरकार के पास नहीं पहुंच रही हैं। इससे डीसी काफी खफा हैं। उन्होंने पहले भी कई बार बैठक लेकर इन डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन यह लोग नहीं सुधर रहे हैं।
डीसी ने बैठक में कहा कि कुछ लोग अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यदि जरूरत हुई तो इन डाटा एंट्री ऑपरेटरों का दोबारा टाइपिंग टेस्ट लिया जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि यदि शुक्रवार तक इन लोगों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो उसके बाद कोताही बरतने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बैठक में एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, पीएमओ डॉ. बिमला राठी, एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुछ ऑपरेटरों की मनमानी के कारण पूरा बढ़ रही समस्या
आईडीएसपी सेंटरों में काम करने वाले कामचोर डाटा एंट्री ऑपरेटर यह बहाना बनाते हैं कि उन्हें सीएचसी स्तर से समय पर रिपोर्ट नहीं मिल रही, जिस कारण उनको डाटा पोर्टल पर अपलोड करने में देरी हो जाती है, लेकिन सच्चाई यह है कि दो-तीन कर्मचारी यहां ऐसे हैं, जो अपना काम दूसरों पर थोप देते हैं। इन कर्मचारियों की पहुंच बड़े अधिकारियों से है, जिसकी वजह से यह पूरा दिन इधर-उधर घूमते रहे हैं तथा काम अन्य डाटा एंट्री ऑपरेटर करते हैं। इन कर्मचारियों की तानाशाही के कारण यहां के कुछ कर्मचारी काम भी छोड़ चुके हैं।
यदि सीसीटीवी कैमरे काम करें तो पकड़ी जाए चोरी
आईडीएसपी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों को जानबूझकर खराब किया गया है। यदि सीसीटीवी कैमरे ठीक हों तो यह पता चल जाए कि कौन सा कर्मचारी कितनी देर अपने कंप्यूटर पर काम करता है तथा कौन सा कर्मचारी फरलो मारता रहता है, लेकिन इन कर्मचारियों की पहुंच के कारण ही यहां सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।
दो-तीन डॉटा एंट्री ऑपरेटर को छोड़कर बाकी संतोषजनक कार्य कर रहे हैं। इनको नोटिस जारी किया है। यदि उन्होंने शुक्रवार तक कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो उनको बर्खास्त किया जाएगा। वहीं आईडीएसपी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाया जाएगा।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी, जींद।