फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If Hooda feels like joining BJP then he can come: Badoli

हुड्डा का मन भाजपा में आने का है तो वे आ सकते हैं : बड़ौली

Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
If Hooda feels like joining BJP then he can come: Badoli
21जेएनडी45-जुलाना में पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौल
जींद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दो मार्च को जनता एक तरफा मतदान करेगी और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट की कमी नहीं है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्य होंगे। मोहनलाल बड़ौली शुक्रवार को जुलाना में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है। जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ौली ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में अपार संभावनाएं हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, किसी को कुछ पता नहीं होता। अगर हुड्डा का मन भाजपा में आने का है तो वे आ सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव को उत्सव की तरह मनाती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने का भाव रखने वाले कांग्रेस के कई बड़े नेता जल्द भाजपा में शामिल होने वाले हैं। जिला परिषद के दो चेयरमैन भी शीघ्र भाजपा जॉइन करेंगे। उन्होंने कहा कि जुलाना से ही रेखा को गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है। रेखा गुप्ता हरियाणा की बेटी है और अब वह दिल्ली की सेवा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed