{"_id":"65be5f9f1b1d96c4720b7881","slug":"if-farmers-demands-are-not-met-by-23rd-then-a-meeting-will-be-called-on-24th-and-agitation-will-be-announced-jind-news-c-199-1-sroh1007-112498-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों की मांगें 23 तक पूरी न हुई तो 24 को बैठक बुलाकर आंदोलन की होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों की मांगें 23 तक पूरी न हुई तो 24 को बैठक बुलाकर आंदोलन की होगी घोषणा
Sat, 03 Feb 2024 09:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 03 Feb 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
03जेएनडी01 : महापंचायत में भाग लेते विभिन्न गांवों व संगठनों के लोग। संवाद
जींद। गांव कंडेला में शनिवार को किसान-मजदूर जागृति दिवस मनाया गया। इस दौरान हुई महापंचायत में हिंदू मैरिट एक्ट में बदलाव, किसानों का कर्ज माफ करने समेत नौ प्रस्ताव पास किए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि 23 फरवरी तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 24 फरवरी को फिर से महापंचायत बुलाकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला के निवास पर हुई महापंचायत में कंडेला ने कहा कि गत वर्ष 28 जनवरी को गाजीपुर बॉर्डर को खाली करवाने के लिए केंद्र सरकार ने षड्यंत्र रचा था। तीन फरवरी को सर्वखाप पंचायत व किसान संगठनों की एक महापंचायत कंडेला गांव में हुई थी। उसके बाद दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन ने एक जन आंदोलन का रूप ले लिया था। इस दिन को किसान-मजदूर जागृति दिवस के रूप में मनाया गया है। इस मौके पर किसान-मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीरा दालमवाला ने कहा कि टेकराम कंडेला 40 वर्षों से सर्वखाप व किसान संगठनों के लिए कार्य कर रहे हैं। इनके संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस मौके पर बैरागी सभा के प्रधान नरेंद्र खटकड़, मीठा सरपंच शाहपुर, सतीश छातर, रामनिवास शाहपुर, अभेराम कंडेला, शमशेर खोखरी, दलीप सिंह, बेदू कंडेला, जगबीर, हजूरा, दिलबाग जांगड़ा, नंदी, बशाऊ राम, प्रवीण, सुरेंद्र कुमार, छज्जूराम, विजयपाल, रघुवीर, धर्मपाल खटकड़, अजमेर डलवाला, जगदीश खटकड़, चंद्र सिंह अहलावत, मोमल शाहपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
महापंचायत में पास किए गए प्रस्ताव
1. हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किया जाए। एक गांव एक गोत्र में शादी पर रोक लगाई जाए। शादी के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी की जाए।
2. जींद जिला विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। सभी ग्राम पंचायत को विकास के लिए हरियाणा सरकार विशेष पैकेज दे, ताकि जिले का विकास हो सके।
3. जींद जिला राजनीति का केंद्र बिंदु है। इसमें युवाओं की बेरोजगारी ज्यादा है। इस जिले में केंद्र सरकार बड़ा औद्योगिक कारखाना लगाए, ताकि जिले के कम से कम 15 हजार युवाओं को रोजगार मिल सके।
4. जींद मेडिकल कॉलेज को जल्द शुरू करके यहां ओपीडी शुरू की जाए।
5. नशा रोकने के लिए खाप पंचायतें व सामाजिक संगठन सरकार का सहयोग करेंगे।
6. मनरेगा योजना को कृषि के साथ जोड़ा जाए व सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।
7. प्राकृतिक खेती व मोटी खेती को बढ़ावा दिया जाए।
8. पूर्व सरपंच हरियाणा का वेतनमान एक हजार से बढ़कर पांच हजार किया जाए।
9. केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करे।