फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If employees have been confirmed in Punjab, then what is the problem in the state: Hooda

पंजाब में कर्मचारियों को पक्का किया है तो हरियाणा में क्या दिक्कत है, वर्तमान सरकार नहीं करती तो सत्ता में आने के बाद हम करेंगे

Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
If employees have been confirmed in Punjab, then what is the problem in the state: Hooda
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब पंजाब सरकार वहां के कर्मचारियों को नियमित कर सकती है तो प्रदेश में भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान सरकार ऐसा नहीं करती है तो सत्ता में आने पर वे इस फैसले को लागू करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए तीन प्रतिशत का आरक्षण बहाल करना होगा। सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि उन्हें व दीपेंद्र हुड्डा को पार्टी में किसी पद की लालसा नहीं है। वे पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट स्थित एक निजी कार्यक्रम में हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनहित का कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों का कोटा खत्म करने के फैसले से खिलाड़ियों में मायूसी है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ेगी। पार्षद व कमेटी के चुनाव पर पार्टी फैसला लेगी। हुड्डा ने कहा कि सरकार को पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के बढ़ते दामों से लोगों को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। अगर सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं करेगी तो उनकी सरकार बनते ही इसे लागू करेंगे। निजी क्षेत्र मेें 75 प्रतिशत वाले आरक्षण में 15 साल की जगह पांच साल का रिहायसी प्रमाण पत्र मान्य कर दिया है। यह प्रदेश के युवाओं के हित में नहीं है। इस मौके पर सुरेश गोयत, संजय बीबीपुर, महावीर कंप्यूटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed