{"_id":"666768f398ce646f2807cca4","slug":"if-congress-government-is-formed-after-three-months-facilities-will-be-seen-everywhere-mp-brahmachari-jind-news-c-199-1-sroh1006-118283-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद कांग्रेस सरकार बनने पर हर जगह सुविधाएं नजर आएंगी : सांसद ब्रह्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद कांग्रेस सरकार बनने पर हर जगह सुविधाएं नजर आएंगी : सांसद ब्रह्मचारी
विज्ञापन
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि चुनाव में लोकसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता-जनार्दन ने भरपूर सहयोग किया, जिसकी बदौलत वे सांसद बने। इसलिए जब तक सांस है, तब तक सोनीपत संसदीय क्षेत्र के लिए एक सेवक के तौर पर कार्य करते हुए यहां की समस्याओं के समाधान के लिए देश की संसद में आवाज बुलंद करने का कार्य करेंगे। तीन माह बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक छोर में समस्याएं नहीं सुविधाएं नजर आएगी। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने ये वक्तव्य सोमवार को अर्बन एस्टेट में ब्राह्मण सभा जींद के पूर्व प्रधान सियाराम शास्त्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे।
सांसद ब्रह्मचारी ने कहा कि छलावों के दम पर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई है। इसी नीति पर हरियाणा में भाजपा सरकार काम कर रही है लेकिन विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कदमताल करते हुए भाजपा को आइना दिखाएगी। ब्रह्मचारी ने कहा कि बीते साढ़े नौ वर्षो में भाजपा सरकार की जो नीतियां लोगों को हर रोज रूला रही थी, उनमें अब बदलाव करने का नाटक रचा जा रहा है। प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र से हरियाणा का जन-जन परेशान चल रहा था। प्रॉपर्टी आईडी की आड़ में भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। दुर्भाग्य इस बात का है कि सत्तासीनों ने अपने स्वार्थ के चलते साढ़े 9 वर्षों में लोगों के दर्द की अनदेखी की और अब बदलाव कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे है। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा जींद के प्रधान धर्मवीर पिंडारा, रामफल शास्त्री, पार्षद सतपाल कुंडू, पार्षद महावीर रेढू, पार्षद संजय वत्स, रामकुमार गौतम, महाबीर, सतीश, वजीर गांगोली भी मौजूद रहे।