{"_id":"65eb542953d9736774078bc3","slug":"if-compensation-is-not-received-by-11th-sdm-office-will-be-surrounded-by-12th-jind-news-c-199-1-jnd1001-114089-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 11 तक मुआवजा नहीं मिला तो 12 को घेरेंगे एसडीएम कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 11 तक मुआवजा नहीं मिला तो 12 को घेरेंगे एसडीएम कार्यालय
Fri, 08 Mar 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय के पास सर्विस रोड पर चल रहे पक्का मोर्चा पर मीटिंग हुई। किसानों, मजदूरों, महिलाओं ने इकट्ठा होकर महिला दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकार एवं सामाजिक न्याय के बारे में चर्चा की। किसानों, मजदूरों ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों पर सरकार तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे। पोर्टल के जाल में फंसाकर किसानों को धोखे में न रखे।
धरना संयोजक पालवां ने बताया कि इन मांगों को लेकर पहले ही ज्ञापन सौंपा गया है। 11 मार्च को कमेटी डीसी से मिलेगी। सरकार ने ज्ञापन पर गौर नहीं किया तो 12 मार्च को उचाना एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 14 मार्च को सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए भी चर्चा की गई। एसकेएम की रामलीला मैदान में आयोजित रैली में उचाना स्थित पक्का मोर्चा के बैनर तले पूरे उचाना, नरवाना क्षेत्र से किसान, मजदूर, महिलाएं और बेरोजगार भाग लेंगे। मंच संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्षता बलवान नेहरा एडवोकेट ने की। इस अवसर पर सुनील कुंडू, सुरेश बडनपुर, सतबीर बडनपुर, शीला छात्तर, सिक्कम सफाखेड़ी, टोल कमेटी खटकड़ से जयप्रकाश खटकड़, उदयवीर नेहरा, सोनू खटकड़, पाल सिंह मौजूद थे।