फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Idol consecration took place in Hanuman temple of Baba Dudhdhari complex.

Jind News: बाबा दूधाधारी परिसर के हनुमान मंदिर में हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Idol consecration took place in Hanuman temple of Baba Dudhdhari complex.
फोटो 28जेएनडी19-हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित हवन। स्रोत ग्रामीण - फोटो : दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी। स्रोत मंदिर प्रशासन
उचाना। बाबा दूधाधारी परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को विधि-विधान के साथ रामभक्त हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हवन के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर निर्माण में वर्ष 2025 से अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व पार्षद दयानंद शर्मा को उनके योगदान के लिए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मूर्ति स्थापना, कलश यात्रा, हवन और भंडारे में ग्रामीण शामिल हुए। पुजारी भगवान दत्त, राजेंद्र शर्मा, पं. मांगेराम, शीशपाल मुंशी, रामभगत, बुल्ला, शीशपाल शास्त्री, राजू शर्मा, महेंद्र, मांगेराम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है। धर्म और संस्कृति का हमारे जीवन में विशेष महत्व है तथा ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। हनुमान मंदिर का निर्माण वर्ष 2025 से चल रहा था, जो अब रामभक्त हनुमान की मूर्ति स्थापना के साथ पूर्ण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed