{"_id":"6998a64f69ed19d048022919","slug":"hydrogen-train-trials-may-take-place-next-week-jind-news-c-199-1-sroh1006-148841-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अगले सप्ताह हो सकता है हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अगले सप्ताह हो सकता है हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल
विज्ञापन
जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल अगले सप्ताह हो सकता है। ट्रायल से पहले लखनऊ से पहुंची आरडीएसओ टीम ट्रेन की टेस्टिंग कर रही है।शुक्रवार को भी प्लेटिंग और वायरिंग का किया गया। दिल्ली से भी टीम तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थी।
इससे पहले 29 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक भंभेवा में हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन की टेस्टिंग की गई थी। डीजल इंजन की मदद से हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन को भंभेवा लाया गया था। यहां चेन्नई की मेधा कंपनी व दिल्ली से रेलवे कर्मचारी भी टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई थी। रेलवे की तकनीकी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह टेस्टिंग की गई थी।