{"_id":"6a638c5e3d930f79210fcdda","slug":"hydrogen-train-trial-on-the-panipat-route-postponed-train-moved-to-shakur-basti-for-technical-inspection-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर ट्रायल हुआ स्थगित, तकनीकी जांच के लिए शकूरबस्ती भेजी गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर ट्रायल हुआ स्थगित, तकनीकी जांच के लिए शकूरबस्ती भेजी गई ट्रेन
Fri, 24 Jul 2026 09:32 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:32 PM IST
सार
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रखरखाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन शनिवार को जींद पहुंचेगी और सोनीपत रूट पर यात्रियों के साथ आवागमन करेगी।
विज्ञापन
तकनीकी जांच के लिए शकूरबस्ती भेजी गई ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
शुक्रवार को पानीपत ट्रैक पर प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। रेलवे ने परिचालन और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए ट्रायल को फिलहाल टालने का निर्णय लिया। ट्रायल स्थगित होने के बाद शुक्रवार दोपहर हाइड्रोजन ट्रेन को नियमित रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण के लिए शकूरबस्ती भेज दिया गया। यहां ट्रेन के हाइड्रोजन सिस्टम, तकनीकी उपकरणों, सुरक्षा मानकों और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच की जाएगी।
शनिवार को जींद पहुंचेगी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रखरखाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन शनिवार को जींद पहुंचेगी और सोनीपत रूट पर यात्रियों के साथ आवागमन करेगी। इससे पहले रेलवे की तकनीकी टीम ट्रेन के प्रदर्शन, संचालन क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण करेगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद रेलवे ट्रेन का सोनीपत रूट पर संचालन कर रहा है। शुक्रवार को ट्रेन का परीक्षण पानीपत के अलावा रोहतक होते हुए सब्जी मंडी से सोनीपत मार्ग पर किया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नियमित सेवा शुरू करने से पहले सभी जरूरी तकनीकी परीक्षण और रखरखाव कार्य पूरे किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुचारु रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके।