फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Husband arrested for abetting his wife to commit suicide

पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetting his wife to commit suicide
पत्नी द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने लुहारड़ी निवास महिला के पति कुलदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

23 अप्रैल को जुलाना के वार्ड छह निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बेटी की शादी 18-19 साल पहले लुहारड़ी निवासी कुलदीप के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसकी बेटी किरण बाला को उसका पति कुलदीप, देवर संदीप व सास कृष्णा परेशान करने लगे थे। कुलदीप बेटी को शादी के करीब दो साल बाद घर छोड़ गया और उसके बाद कभी भी लेने के लिए नहीं आया। इस बारे में कई बार पंचायत के माध्यम से समाधान का प्रयास किया, लेकिन बेटी को उसके ससुराल वाले ले जाने से मना कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा छोड़ने से उसकी बेटी मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी। कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि कुलदीप ने दूसरी शादी कर ली है। इस बात से किरण बाला और अधिक परेशान रहने लगी। 22 अप्रैल को उसकी बेटी ने जहर निगल लिया। उसको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जींद रेफर कर दिया। जब वह जींद पहुंचे तो उसकी लड़की ने दम तोड़ दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed