फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hundreds of women from the district will attend the Delhi rally: Lajwanti Dhillon

दिल्ली रैली में जिले से पहुंचेंगी सैंकड़ों महिलाएं : लाजवंती ढिल्लों

Sat, 13 Dec 2025 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of women from the district will attend the Delhi rally: Lajwanti Dhillon
12जेएनडी17 : रैली की तैयारियों को लेकर गांव डाहौला में मौजूद महिलाएं। स्रोत कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कांग्रेस पार्टी की वोट चोर गद्दी छोड़ो मुहिम को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 14 दिसंबर को होने वाली रैली में जिले की सैंकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। रैली में मुख्य वक्ता राहुल गांधी होंगे।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों ने शुक्रवार को रैली की तैयारियों को लेकर डाहौला, शामदो, चांदपुर, पेगां, नगूरां, बधाना, शाहपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं से संपर्क कर रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले से महिलाएं उनके नेतृत्व में दिल्ली पहुंचेंगी।
विज्ञापन

लाजवंती ढिल्लों ने बताया कि देश के 12 राज्यों में भाजपा की तरफ से एसआईआर के नाम पर भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं जिससे आम जनता में आक्रोश है। यह रैली इन अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन का रूप लेगी और सरकार को स्पष्ट संदेश देगी कि जनता अपने मताधिकार पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed