फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HTET... 8384 out of 9346 candidates appeared for the exam in the morning session at 30 centres

Jind News: एचटेट...सुबह के सत्र में 30 केंद्रों पर 9346 अभ्यर्थियों में से 8384 ने दी परीक्षा

Fri, 01 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
HTET... 8384 out of 9346 candidates appeared for the exam in the morning session at 30 centres
31जेएनडी11-परीक्षा कंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक करते कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन
जींद। हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) की परीक्षा वीरवार को दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र की परीक्षा में 30 केंद्र पर 9346 परीक्षार्थियों में से 8384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 962 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा में 10 केंद्र पर 3090 परीक्षार्थियों में से 2621 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 469 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एचटेट को नकल रहित बनाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर जैमर लगाए गए थे और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। वहीं हर केंद्र पर महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में जाने दिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए उसके नजदीक फोटोस्टेट मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाली दुकानों को बंद रखा गया था। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे दोपहर साढ़े 12 बजे तक करवाई गई और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर तीन बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक करवाई गई। मेटल डिटेक्टर और एडमिट कार्ड देखने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बीच अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचे
अल सुबह से ही बारिश हो रही थी जो दोपहर तक जारी रही। बारिश के बीच अभ्यर्थी केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। बारिश के चलते पुलिसकर्मी छाता लेकर ड्यूटी करते नजर आए। वहीं ज्यादातर परीक्षार्थी भी परिजनों के साथ अपने निजी वाहनों में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर वाहनों का जाम लग गया। जैसे-जैसे वाहन निकलते रहे तो परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ कम होती रही।

उड़नदस्ता टीम किया केंद्रों का निरीक्षण
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट, उड़न दस्तों की टीम गठित की गई थी और शिक्षा बोर्ड द्वारा भी निरंतर चेकिंग के लिए टीम गठित की गई थी। इन सभी टीमों ने निरंतर परीक्षा केंद्रों पर जाकर चेकिंग की। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं की भी उचित व्यवस्था की गई थी।

31जेएनडी11-परीक्षा कंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक करते कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन

31जेएनडी11-परीक्षा कंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक करते कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन

31जेएनडी11-परीक्षा कंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक करते कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन

31जेएनडी11-परीक्षा कंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक करते कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed