फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HSEB workers union held a two-hour gate meeting

Jind News: एचएसईबी वर्कर यूनियन ने दो घंटे की गेट मीटिंग

Thu, 12 Feb 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
HSEB workers union held a two-hour gate meeting
12जेएनडी21: विरोध प्रदर्शन करते हुए एचएसईबी वर्कर यूनियन। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। एचएसईबी वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की यूनिट के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सब यूनिटों ने हड़ताल के समर्थन में दो घंटे की गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन की अध्यक्षता टीएल सब यूनिट के प्रधान रामजुवारी ने की जबकि संचालन सब अर्बन यूनिट के सचिव राजेश शर्मा ने किया। मीटिंग में केंद्रीय कमेटी सदस्य भूपेंद्र चोपड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूनिट नरवाना के सचिव कर्मबीर कापड़ो, सलाहकार मोहनलाल, सिटी सब यूनिट के प्रधान दिलबाग श्योकंद, सचिव सुरेश नैन, सब अर्बन सब यूनिट के प्रधान दिलबाग नैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने, जोखिम भत्ता (रिस्क अलाउंस) लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग दोहराई। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed