{"_id":"68bdccdab97f2e1ea20b4771","slug":"how-will-the-water-pump-motor-run-without-electricity-jind-news-c-199-1-sroh1009-140537-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिना बिजली कैसे चलेगी पानी निकालने की मोटर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिना बिजली कैसे चलेगी पानी निकालने की मोटर...
Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी28: बिजली नहीं आने के कारण बंद पड़ी मोटर। ग्रामीण
जींद। बिजली निगम के सर्कुलर बदलने के कारण अब किसानों की फसल खराब हाेने की कगार पर हैं। मोरखी, भिड़ताना समेत आसपास के अन्य कई गांवों से पानी निकासी के लिए 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही थी लेकिन बिजली निगम ने रविवार से आठ घंटे बिजली छोड़ने का सर्कुलर जारी कर दिया है।
एक सप्ताह पहले प्रशासन ने इन गांवों को तीन मोटर खेतों से पानी की निकासी के लिए दी थी। इस दौरान 24 घंटे बिजली देकर पानी रजवाहे में निकाला जा रहा था। बिजली की प्रयाप्त आपूर्ति न होने से रविवार को दिनभर मोटर बंद पड़ी रही। खेतों में आसपास का पानी आने के कारण जलभराव बढ़ने लगा।
अभी तक मोरखी व भिड़ताना गांव के लगभग 600 एकड़ में जलभराव तीन से चार फीट तक है। इसके कारण किसानों को अब उनकी फसल खराब होने का डर सताने लगा है। अगर इस पानी की निकासी पूरी तरह से करवाई जाए तो आगामी एक सप्ताह तक निगम को 24 घंटे बिजली छोड़नी होगी। ग्रामीण बिजेंद्र, रमेश, सुनील, अजय, विकास ने बताया कि अगर सोमवार को भी बिजली बंद रही तो वह डीसी को मिलकर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
सिंचाई विभाग ने इन गांवों से पानी निकासी के लिए एक सप्ताह तक 24 घंटे बिजली देने की मांग की थी। सिंचाई विभाग की मांग के अनुसार बिजली सप्लाई की। अब मांग नहीं होने के कारण बिजली का आठ घंटे का सर्कुलर जारी किया है। अगर सिंचाई विभाग को जरूरत लगेगी तो वह दोबारा से मांग कर सकते हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से मांग आते ही दोबारा 24 घंटे के लिए बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। -एमएल सुखीजा, एसई बिजली निगम जींद।