{"_id":"673cd53706bfa1692a016702","slug":"how-to-travel-safely-in-fogzebra-crossings-and-white-stripes-missing-from-roads-jind-news-c-199-1-sroh1007-125974-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धुंध में कैसे हो सुरक्षित सफर... सड़कों से जेब्रा क्रॉसिंग व सफेद पट्टी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धुंध में कैसे हो सुरक्षित सफर... सड़कों से जेब्रा क्रॉसिंग व सफेद पट्टी गायब
विज्ञापन
जींद। शहर में लगातार बढ़ रही वाहनों से यातायात व्यवस्था की हालत दयनीय होती जा रही है। वहीं, सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़कों पर दौड़ रही कारों, बसों, स्कूटर, मोटर साइकिल आदि वाहनों की भीड़-भाड़ के बीच सड़क पार करना किसी बड़े जोखिम से कम नजर नहीं रहा। शहर में शायद ही एक दो प्वाइंट हो, जहां सड़क क्रॉस करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग बनी हुई है। इसकी परवाह न तो वाहन चालकों को है और न ही यातायात पुलिस प्रशासन को। सड़क क्रॉस करने वालों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। वैसे शहर में जो थोड़ी बहुत जेब्रा क्रॉसिंग बनी हैं, वह भी मिट चुकी है।
इसको दोबारा बनाने का प्रयास तो प्रशासन ने नहीं किया है। इसका खमियाजा सड़क पर चलने वाले आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा पैदल यात्रियों के लिए जेब्रा क्राॅसिंग बनाए गए हैं, लेकिन अधूरे होने के कारण जैसे ही पैदल यात्री आधी सड़क पार करता है तो वहां डिवाइडर पर रेलिंग होने के कारण वह वाहनों के बीच फंस जाता है। सड़क पार करने के लिए वाहन रुकने का इंतजार करता तो पैदल यात्री कभी भी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ सकता है। प्रशासन की लापरवाही सड़क पार करने वाले हजारों लोगों को झेलनी पड़ती है। जान जोखिम में डाल सड़क पार कर रहे पैदल यात्री आए दिन हादसे के शिकार भी होते हैं, लेकिन प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं जाता।
बाक्स
शहर में इन मुख्य स्थानों से गायब है जेब्रा क्रॉसिंग
जेब्रा क्रॉसिंग सड़क पर दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बनाई जाती है। यह अस्पताल, स्कूल, सरकारी भवनों समेत जहां पर ज्यादा आवागमन होता है, वहां बनाई जाती है। शहर के मुख्य मार्ग गोहाना रोड जिला परिषद कार्यालय, नागरिक अस्पताल, जेडी 7 रोड, एसडी स्कूल, डीएवी स्कूल, सफीदों रोड पर हिंदू कॉलेज के गेट के सामने, पटियाला चौक, अपोलो रोड से जेब्रा क्रॉसिंग गायब है। यहां पर रोज हजारों की संख्या में लोगों व स्कूली विद्यार्थियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
बॉक्स
जेब्रा क्रासिंग के मानक
जेब्रा क्रॉसिंग से पहले ही सड़क पर सफेद पट्टी आड़ी तिरछी बनी होती है। यह लाइन वाहन धीरे करने का संकेत देती है। फिर पीले रंग की स्टॉप लाइन होती है। वह वाहनों को वहीं रुकने का इशारा करती है। तत्पश्चात सफेद पट्टी में जेब्रा क्रॉसिंग का चिह्न अंकित होता है। इससे पैदल यात्री बत्ती के लाल होने पर सड़क पार सके। जेब्रा क्रॉसिंग के लिए सड़क के चारों कोनों पर खड़े होने की जगह होनी चाहिए। इससे पैदल यात्री सिग्नल के हरा होने पर कोने पर खड़े हो सके।
वर्जन
शहर के मुख्य चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश दिए हुए हैं। जहां जेब्रा क्रॉसिंग का रंग फीका पड़ चुका है, वहां पर दोबारा जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। शहर में एक-दो जगह लाल बत्ती भी लगाई जाएगी।
-राजकुमार नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, जींद।