फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   house fire due to gas cylinder leaking

गैस सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग

Tue, 04 Feb 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
house fire due to gas cylinder leaking
गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई में लगी आग से जला सामान। - फोटो : Jind
गांव हाट में गैस सिलिंडर लीक होने से मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई। इसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। अगर समय पर दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची तो गैस सिलेंडर फट सकता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हाट निवासी सत्यवीर के अनुसार उनकी पत्नी ने सिलिंडर लगाने के बाद जैसे ही चूल्हा जलाया तो एकदम से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग ने कुछ ही समय में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की बात का पता चलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी तरह से जले सिलिंडर को घर से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सत्यवीर ने कहा कि इस आगजनी में उसका लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed