फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hotel worker arrested with 11.77 kg doda poppy

11.77 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ होटल का कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hotel worker arrested with 11.77 kg doda poppy
बिशनपुरा गांव के पास स्थित एक होटल में छापा मारकर सदर थाना पुलिस ने एक युवक को 11 किलो 770 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जींद-रोहतक हाईवे पर एक होटल में दो युवक नशीला पदार्थ लिए हुए हैं। टीम बनाकर बताए गए होटल में छापा मारा गया तो वहां पर एक युवक मिला, जबकि दूसरा फरार हो गया। तलाशी लेने पर वहां से 11 किलो 770 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। उन्होेंने बताया कि युवकों की पहचान प्याऊ माजरा गांव के सोनू और अशोक उर्फ काला के तौर पर हुई है। सोनू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसआई राममेहर सिंह ने बताया कि सोनू ने बताया कि वह होटल में काम करता है। डोडा पोस्त कहां से लाया गया है उसे इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ट्रक चालकों को करते थे सप्लाई
होटल पर खाना खाने के लिए आने वाले ट्रक चालकों को यह डोडा पोस्त सप्लाई किया जाता है। कहां से इसको लाया गया था, इसकी जानकारी के लिए होटल मालिक और फरार युवक अशोक को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed