फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hotel management students learned Awadhi culinary arts.

Jind News: होटल मैनेजमेंट विद्यार्थियों ने सीखी अवधी पाक-कला

Fri, 21 Aug 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 21 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hotel management students learned Awadhi culinary arts.
फोटो 21जेएनडी16-सीआरएसयू में पारंपरिक अवधी व्यंजन तैयार करते हुए विद्यार्थी। स्रोत विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग में शुक्रवार को तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक अवधी व्यंजन तैयार करने की व्यावहारिक गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय पाक-कला की समृद्ध परंपरा से परिचित कराने के साथ उनके पाक-कौशल, रचनात्मकता, टीमवर्क और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा।
गतिविधि कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। विभाग के चेयरपर्सन डॉ. अजमेर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कार्यक्षेत्र से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अपने व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विभाग के इंचार्ज डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि होटल मैनेजमेंट में व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों के कार्यकुशलता को बढ़ाने में सहायक होता है।
सहायक प्रोफेसर पंकज, डॉ. परवीन, डॉ. सुमित, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. मोहित मलिक और निशु ने विद्यार्थियों को अवधी व्यंजन तैयार करने की विधि, उनकी आकर्षक प्रस्तुति तथा स्वच्छता के मानकों की जानकारी दी। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पाक-कला के विभिन्न पहलुओं को व्यावहारिक रूप से सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed