{"_id":"6406a1c6229683b584016187","slug":"honorarium-of-panchayats-increased-rights-increased-jind-news-c-17-1-86812-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंचायतों का मानदेय बढ़े, अधिकारों में हो इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंचायतों का मानदेय बढ़े, अधिकारों में हो इजाफा
Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। ईं-टेडरिंग के विरोध में अलेवा ब्लाक के सभी गांवों के सरपंचों ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय अलेवा में बैठक की। इसकी अध्यक्षता ब्लाक एवं जिला सरपंच एसोसिएशन प्रधान राममेहर ने की। सरपंचों ने अपनी मांगों को लेकर सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान रणबीर समैन को मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रधान राममेहर ने कहा कि तानाशाही सरकार ने गांव की छोटी सरकार के सभी अधिकार छीनने का काम किया है और ठेकेदार प्रथा को बढ़ावा दिया है, जिससे गांव के लोग तथा संपूर्ण ग्राम पंचायत ईं-टेडरिंग तथा राइट टू रिकॉल का विरोध करते है। यदि राइट टू रिकाॅल लागू करना है तो पहले सांसदों तथा विधायकों पर लागू किया जाए और पंचायतों के संपूर्ण अधिकार बहाल किए जाएं। सरकार सभी पंचायतों का मानदेय बढाने, टोल टैक्स फ्री करने तथा स्वास्थ्य बीमा करने संबंधित मांगों पर अमल करें। जिससे ब्लाक की सभी ग्राम पंचायत मांग करती है कि ईं-टेंडरिंग तथा राइट टू रिकाॅल जैसी प्रथा को बंद कर उनके संपूर्ण अधिकार दिए जाए। इस अवसर पर सरपंच राजेश नरवाल, धर्मबीर, सुनील, धर्मबीर, लक्ष्य कटवाल, अतेश, कुलदीप, बलिंद्र, नीरज, कप्तान मौजूद रहे।