फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Honor and prestige of the nation is our aim: Dr. Premshankar

राष्ट्र की मान प्रतिष्ठा ही हमारा ध्येय : डॉ. प्रेमशंकर

Wed, 14 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Honor and prestige of the nation is our aim: Dr. Premshankar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। भारत सर्वोपरि है। देश हमारे लिए सब कुछ है और राष्ट्र की मान प्रतिष्ठा ही हमारा ध्येय है। ये बातें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. प्रेमशंकर ने गोपाल विद्या मंदिर में चल रहे विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत के प्रांतीय प्रशिक्षण साप्ताहिक वर्ग के पांचवें दिन बुधवार को संबोधित करते कहीं।
डॉ. प्रेमशंकर ने कहा कि मुगल शासन में देश पर कई बार आक्रमण हुए। आक्रमणकारियों ने मूर्तियां तोड़ीं, इस देश की चीजों, साहित्य को जलाया। मंदिर व आस्था के केंद्रों को जलाया। आगजनी, लूटपाट की लेकिन सोमनाथ का मंदिर तोड़ने वाला जिंदा नहीं गया। राम जन्म भूमि का संघर्ष शुरू हुआ। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को बचाने के लिए सभी साधु संत, माता बहन सभी ने अपना बलिदान दिया था। मुसलमान को पता है, हिंदुओं के साथ जीता नहीं जा सकता। भारत के हिंदू सैनिक को कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अकबर के शासन में भी लड़ाइयां बंद नहीं हुई। तीन फीट के मंदिर को बनाने की बात आई। अकबर के जाने के बाद औरंगजेब का शासन आया। जितने भी प्रकार के अत्याचारी, आतंकवादी हमले हुए, इन सबके पीछे औरंगजेब की भूमिका है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब कूटनीतिज्ञ था। कहा कि गुरु रामदास ने औरंगजेब की सेना पर 30 बार आक्रमण किए। जिसमें महिलाएं, संत, कर्मचारी वर्ग आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

इस सत्र में सुशील जैन, सुशील शास्त्री, दीप्ति मित्तल, नेहा, सुरेंद्र कौर मौजूद रही। हिन्दू कन्या कॉलेज की पूर्व प्राध्यापिका डॉ. सुधा मल्होत्रा, ब्लू बर्ड मांटेसरी स्कूल की प्राचार्य एवं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष पूनम आहूजा और स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. महेश सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed