फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Homemade sanitary pads are being distributed free of cost to women.

Jind News: महिलाओं को निशुल्क बांट रहीं घर पर तैयार सेनेटरी पैड

Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Homemade sanitary pads are being distributed free of cost to women.
05जेएनडी06-पुष्पा दबलैन।
जींद। दबलैन गांव की पुष्पा घर पर तैयार कर जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटती हैं। पुष्पा ने लगभग 16 साल पहले सेनेटरी पैड बनाने की ट्रेनिंग लेकर स्वयं रोजगार शुरू किया था। इसको लेकर उन्होंने आसपास के गांव की महिलाओं को काम सिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 500 से ज्यादा महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बना दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में सच्चाखेड़ा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सेनेटरी पैड बनाने की ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन

फिर रोजगार चलाने के लिए 25 हजार रुपये का लोन ले लिया। शुरुआत में आसपास के गांवों में सेनेटरी पैड निशुल्क बांटने शुरू किए थे।
इसके बाद जुलाना में कन्या स्कूल, सफीदों में गांव सिंघाना के कन्या स्कूल और नरवाना स्कूल से ऑर्डर आए। जींद जेल से भी सेनेटरी पैड देने की डिमांड आई जहां उन्होंने 2,000 सेनेटरी पैड वितरित किए। प्रशासन उनको पांच बार सम्मानित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2009 के दौरान जींद में तत्कालीन डीसी युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने उनको सम्मानित किया था। इसके बाद एडीसी भाल सिंह बिश्नोई ने नवदीप स्टेडियम नरवाना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया था। खेल विभाग ने भी उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पुष्पा का कहना है कि उनके समूह को सरकार की तरफ से सहयोग नहीं मिला। यदि सरकार सहयोग करे तो और ज्यादा महिलाओं को भी रोजगार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed