{"_id":"69d3fcf3f1480638bd0cddf3","slug":"home-guard-dismissed-for-refusing-to-pay-after-drinking-juice-jind-news-c-199-1-sroh1006-151158-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: होमगार्ड ने जूस पीकर नहीं किया भुगतान, सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: होमगार्ड ने जूस पीकर नहीं किया भुगतान, सेवा समाप्त
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में जूस पीकर ठेले वाले का भुगतान नहीं करने पर होमगार्ड महावीर की एसपी कुलदीप सिंह ने सेवा समाप्त कर दी है।
एसपी ने होमगार्ड विभाग से उसके के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में पुलिस में सेवाएं नहीं लेने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को मुख्यमंत्री की रैली में होमगार्ड ने जूस पीकर ठेले वाले का भुगतान नहीं किया। ठेलेवाले सुमित ने होमगार्ड से जूस का भुगतान करने के लिए कहा।
सुमित ने आरोप लगाया कि होमगार्ड नशे में था। बार-बार भुगतान करने के लिए कहा लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की भनक एसपी को भी लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिसकर्मी भेजकर ठेलेवाले का भुगतान करवाया। होमगार्ड की पहचान करवा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसकी ड्यूटी समाप्त कर दी है।