{"_id":"6406a1507f44ccc77802be46","slug":"hockey-pavilion-to-be-built-at-navdeep-stadium-at-a-cost-of-rs-3-crore-28-lakh-dc-jind-news-c-17-1-87003-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदीप स्टेडियम में 3 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा हॉकी पैवेलियन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदीप स्टेडियम में 3 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा हॉकी पैवेलियन : डीसी
Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जिला के खिलाड़ियों के लिए सभी स्टेडियमों में जरूरत के अनुसार खेल सामान उपलब्ध करवाया जाए। जिस स्टेडियम में किसी भी चीज की जरूरत है। उसकी सूची बनाकर कार्यालय में भिजवाएं, ताकि जिला के खिलाड़ियों को अविलंब सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। डीसी ने यह निर्देश सोमवार को जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों एवं खेल कोचों की बैठक लेते हुए लघु सचिवालय के सभागार में दिए।
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि नरवाना के नवदीप स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉकी पैवेलियन का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 3 करोड 28 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह राशि सरकार से प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर इस कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा अर्जुन स्टेडियम में रेसलिंग हॉल की मरम्मत, शौचालय तथा खेलों के आयोजन के लिए ओपन स्टेज का निर्माण भी करवाया जाएगा। एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के साथ-साथ सफीदों के जन्मेजय स्टेडियम के लिए 5-5 लाख रुपये की लागत से जिम का सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला के सभी खेल स्टेडियमों में जिम के सामान की मरम्मत भी करवाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए एस्टीमेट बनाने को कहा। उन्होंने नरवाना के नवदीप स्टेडियम के आगे लगे लोहे के पोल को हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट करवाने, रेसलिंग हॉल में एसी को चालू करवाने, बैडमिंटन हॉल की छत बदलवाने, सिंथेटिक लॉन टेनिस की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।