फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hockey Asmita District League: Hockey Nursery Doomarkha became the champion, defeating Hamirgarh 4-0 in the final.

हॉकी अस्मिता जिला लीग : हॉकी नर्सरी डूमरखा बनी चैंपियन, फाइनल में हमीरगढ़ को 4-0 से हराया

Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hockey Asmita District League: Hockey Nursery Doomarkha became the champion, defeating Hamirgarh 4-0 in the final.
फोटो 8 नरवाना। डूमरखा की हॉकी टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि भारत भूषण। स्रोत कोच।
नरवाना। हॉकी अस्मिता जिला लीग में हॉकी नर्सरी डूमरखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में हमीरगढ़ को 4-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं नरवाना की टीम प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में हमीरगढ़ ने नरवाना को 1-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। इसके बाद खेले गए निर्णायक मुकाबले में डूमरखा के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम ने शानदार तालमेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण के जरिए हमीरगढ़ को कोई मौका नहीं दिया और 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर जिला लीग का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

डूमरखा की इस सफलता के पीछे कोच सुमित श्योकंद और डीपी कमलेश के मार्गदर्शन को अहम माना जा रहा है। दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, फिटनेस, तकनीकी कौशल और मैच रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण दिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सुमित श्योकंद ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की लगातार मेहनत, अनुशासन और बेहतर टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की बात कही।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में शहीद भगत सिंह हॉकी क्लब के भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मौजूद खेल प्रेमियों ने हॉकी नर्सरी डूमरखा की पूरी टीम, कोच सुमित श्योकंद और डीपी कमलेश को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

फोटो 8 नरवाना। डूमरखा की हॉकी टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि भारत भूषण। स्रोत कोच।

फोटो 8 नरवाना। डूमरखा की हॉकी टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि भारत भूषण। स्रोत कोच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed