फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hoardings put up to promote liquor brands were taken down

Jind News: शराब के ब्रांड का प्रचार करने के लिए लगाए गए होर्डिंग्स को उतारा

Fri, 02 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hoardings put up to promote liquor brands were taken down
01जेएनडी40 : शराब ठेकों के बाहर लगे वि​भिन्न ब्रांडों के होर्डिंग्स उतारते हुए कर्मी। स्वयं
जींद। जिला आबकारी एवं कराधान विभाग ने विभिन्न शराब ब्रांडों काे प्रोत्साहन करने वाले होर्डिंग्स, बोर्ड तथा फ्लैक्स लगे शराब ठेकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीरवार को जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त डॉ. शोभनी ने ऐसे शराब ठेकों के खिलाफ कार्रवाई की, जिन पर विभिन्न कपनी शराब ब्रांडों के होर्डिंग्स तथा बोर्ड लगे थे। उन्होंने शराब ठेकों पर लगे विभिन्न कंपनी ब्रांडों के शराब होर्डिंग्स तथा बोर्डस को उतरवा दिया। साथ शराब ठेका संचालकों को आदेशों की अवहेलना करने पर फटकार भी लगाई और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

डाॅ. शोभनी ने हाल में शराब ठेकों पर लगे विभिन्न कंपनी शराब ब्रांडों को प्रोत्साहन देन वाले होर्डिंग्स, फ्लैक्स तथा बोर्डों को हटाने के आदेश दिए थे। विभिन्न कंपनी के ब्रांडों के शराब ठेकों पर होर्डिंग्स तथा बोर्ड लगाना आबकारी नीति के खिलाफ है। विभाग का मानना है कि विभिन्न कंपनी ब्रांडों के होर्डिंग्स फ्लैक्स को सेल स्थान पर लगाना ग्राहक तथा आमजन को भ्रमित करता है। इसपर वीरवार को जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त डाॅ. शोभनी ने स्टाफ के साथ कई शराब ठेको का औचक निरीक्षण किया। कई शराब ठेकों पर विभिन्न ब्रांडों को प्रोत्साहन होर्डिग्स, बोर्ड तथा फ्लैक्स लगे मिले। उन्होंने शराब ठेकों के ऊपर लगे विभिन्न शराब ब्रांडों के बोर्ड, होर्डिंग्स व फ्लैक्स देख कर शराब ठेका संचालकों को फटकार लगाई। मौके पर खुद खड़े होकर शराब ठेकों से होर्डिंग्स, बोर्ड, फ्लैक्स को हटवाया। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

01जेएनडी40 : शराब ठेकों के बाहर लगे विभिन्न ब्रांडों के होर्डिंग्स उतारते हुए कर्मी। स्वयं

01जेएनडी40 : शराब ठेकों के बाहर लगे विभिन्न ब्रांडों के होर्डिंग्स उतारते हुए कर्मी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed