फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hisar Lok Sabha candidate Naina Chautala convoy attacked, a woman worker hand broken

Haryana: हिसार लोकसभा से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हमला, एक महिला कार्यकर्ता का हाथ टूटा

Fri, 10 May 2024 05:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 May 2024 05:30 PM IST
सार

हिसार लोकसभा से जजपा की प्रत्याशी नैना चौटाला का लगातार विरोध हो रहा है। इस कड़ी में उनके काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। प्रचार के दौरान नैना चौटाला उचाना के रोजखेड़ा गांव में पहुंची थी। यहां कुछ लोगों ने उनका विरोध कर दिया। 

विज्ञापन
Hisar Lok Sabha candidate Naina Chautala convoy attacked, a woman worker hand broken
जजपा की प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार लोकसभा के अंतर्गत आने वाले उचाना उपमंडल के गांव रोजखेड़ा में शुक्रवार दोपहर बाद चुनाव प्रचार के लिए आई जजपा की प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला कार्यकर्ता का हाथ टूटा गया जबकि कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। सभी नागरिक अस्पताल उचाना में दाखिल करवाया गया है। दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पर हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला भी नागरिक अस्पताल उचाना में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नैना चौटाला का काफिला दोपहर बाद उचाना के रोजखेड़ा गांव में पहुंचा था। यहां कुछ लोगों ने उनका विरोध कर दिया। देखते ही देखते कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें एक गाड़ी का शीशा टूट गया तथा एक महिला कार्यकर्ता का हाथ टूटा गया। इसके अलावा महिला कार्यकर्ता के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। दिग्विजय चौटाला ने घटनाक्रम के बाद एक वीडियो जारी कर हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कुछ बदमाश भेजकर उनकी माताजी के काफिले पर हमला करवाया गया है। जयप्रकाश का इस प्रकार के हमले करवाने का इतिहास रहा है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस गांव में काफिला गया था, हमलावर उस गांव के नहीं हैं बल्कि आसपास के गांवों से भेजे गए थे। उनकी पहचान हो गई है। जजपा इस प्रकार के हमलों से डरने वाली नहीं है। उनकी माता जी ठीक हैं, लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। चौटाला ने कहा कि जयप्रकाश जैसे लोगों ने राजनीति का स्तर काफी नीचे गिरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed