फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hindu organizations protested against forced religious conversions.

Jind News: धर्म परिवर्तन करवाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations protested against forced religious conversions.
19जेएनडी02-धर्म परिवर्तन करवाने के मामले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठन के लोग। संव
जींद। जिले में ईसाई धर्म प्रचारकों की ओर से लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और सनातन धर्म पर हमला बोलने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रानी तालाब के पास इकट्ठा हुए और गोहाना रोड पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय परिसर में जमा हुए। इन लोगों में जयति जयति हिंदू महान संगठन के अध्यक्ष अतुल चौहान, विश्व हिंदू परिषद के राधेश्याम चिल्लाना शामिल थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भिवानी रोड की वाल्मीकि बस्ती के कुछ लोगों पर खुद को पास्टर बताने वाले ईसाई धर्म के प्रचारक ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। इसके खिलाफ रोहतक रोड पुलिस चौकी में शिकायत भी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन दिन पहले ईसाई धर्म के प्रचारकों ने सनातन धर्म पर हमला बोला और हिंदू समुदाय के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी पूरे सनातन धर्म और हिंदू समुदाय का बहुत बड़ा अपमान था। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने एसपी कुलदीप सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जबरदस्ती हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने वालों और सनातन धर्म व हिंदू धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो बजरंग दल मिलकर बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed