{"_id":"5ec958038ebc3e90633c50ca","slug":"heroine-smuggler-arrested-715-gram-heroine-found-jind-jind-news-rtk5562762125","type":"story","status":"publish","title_hn":"715 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
715 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए टीम की हिरासत में आरोपी नरेंद्र।
- फोटो : Jind
जींद। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से हेरोइन लाकर जींद में सप्लाई करने के आरोप में पुलिस की अपराध शाखा ने हिसार जिले के राजथल निवासी नरेंद्र उर्फ काली को 715 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीआईए प्रभारी वीरेंद्र खर्ब ने बताया कि सूचना मिली थी कि हेरोइन की खेप बाइक पर ले जाई जा रही है। इस पर एएसआई प्रवीन कुमार अपनी टीम के साथ गुलकनी गांव के पास पहुंचे। जैसे ही आरोपी नरेंद्र अपनी बाइक से नजदीक आया तो पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर बाइक समेत काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 715 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन से पहले मार्च में वह उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से हेरोइन लेकर आया था। अब जैसे ही लॉकडाउन में छूट मिली तो इसे आसपास में सप्लाई करना था। वहीं पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी पर जींद और हिसार में पहले भी आठ मामले दर्ज
एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि काबू किए गए आरोपी के खिलाफ जींद व हिसार में चोरी व एनडीपीएस के आठ केस दर्ज हैं। यहां तक कि चोरी के एक मामले में आरोपी 2018 से अदालत से भगोड़ा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया है, आरोपी से पूछताछ की जाएगी की हेरोइन को कहां और किससे लाया था और शहर में किन व्यक्तियों को सप्लाई करनी थी।