{"_id":"6a62627fcca9083da60b5bb4","slug":"help-desk-set-up-in-government-college-after-first-merit-list-jind-news-c-199-1-sroh1006-157208-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय महाविद्यालय में प्रथम मेरिट सूची के बाद लगाई हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय महाविद्यालय में प्रथम मेरिट सूची के बाद लगाई हेल्प डेस्क
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी15-संत शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाते हुए आईवाईएफ सद
Link Copied
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में प्रथम मेरिट सूची जारी होने के बाद छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगाई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट की दीक्षा मचल ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहली बार महाविद्यालय पहुंचे थे जिन्हें प्रवेश प्रक्रिया समझने में कठिनाई हो रही थी। ऐसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और उन्हें समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क लगाई हैं। हेल्प डेस्क के संचालन में दीक्षा मचल, सृष्टि इंदौरा, कनिका वत्स, प्रियांशी मचल, अनामिका सिहान, मीनू पातलान और मानसी ने विद्यार्थियों की सहायता की। संगठन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी छात्र हित में सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।