फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Help desk established, now applications can be made from home

Jind News: हेल्प डेस्क स्थापित, अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

Sun, 23 Nov 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Help desk established, now applications can be made from home
23जेएनडी13-तहसील कार्यालय के बाहर लगाया गया हैल्प डेस्क का बैनर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रशासन ने योजना तैयार की है। जिले के सभी तहसील कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं ताकि लोगों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में समस्या न हो।
पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था शुरू होने के बाद से आमजन को पोर्टल संबंधी दिक्कतों और तकनीकी समझ की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग दस्तावेज अपलोड करने, लॉग इन प्रक्रिया और आवेदन के आवश्यक चरणों को पूरा करने में अटक रहे थे। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन कार्य धीमा हो गया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि प्रत्येक पंजीकरण कार्यालय पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती के साथ हेल्प डेस्क बनाई जाए। यहां आने वाले लोगों को आवेदन कैसे करना है, कौन-से दस्तावेज अनिवार्य हैं। फोटो या स्कैन क्वालिटी कैसी होनी चाहिए। पोर्टल पर चरण-दर-चरण प्रक्रिया कैसे पूरी करनी है। इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और लोगों को रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार रोकने के लिए शुरू की पेपरलेस रजिस्ट्री

पेपरलेस रजिस्ट्री का उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना, फर्जीवाड़े को खत्म करना और कार्यप्रणाली को और अधिक सुविधाजनक बनाना है। यह प्रणाली आधुनिक डिजिटल शासन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वर्जन
हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को पेपरलेस रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लोगों को पेपरलेस रजिस्ट्री आवेदन की प्रक्रिया को भी समझाया जाएगा जिससे वह घर बैठे ही रजिस्ट्री के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। -राजकुमार, जिला राजस्व अधिकार, जींद





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article