फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   heat, temratute over 47

आसमान से बरसी आग, घर में दुबके लोग

Thu, 19 May 2016 12:54 AM IST
jind
jind Updated Thu, 19 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
heat, temratute over 47
लू के थपेड़ो से बचने के लिए कपड़े से मुंह को ढकती युवतियां। - फोटो : bureau
कई दिनों से आसमान से बरसने वाली आग का भयंकर रूप बुधवार को देखने को मिला। बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और इसके बाद फिर से गर्मी का यही विकराल रूप रहेगा।
विज्ञापन


गर्मी का आलम यह रहा कि सुबह दस बजे ही पारा 40 डिग्री पर पहुंच जाता है। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, जान निकाल देने वाली गर्मी का सामना लोगों ने किया। सुबह 11 बजे तापमान 42 डिग्री, 12 बजे 42, दोपहर एक बजे 43 व दो बजे 45 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर बाद चार बजे सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुछ राहत के बाद आने वाले एक सप्ताह तक तापमान यूं ही झुलसाएगा।
विज्ञापन


 सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू
अधिक तापमान के बावजूद करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। हमेशा लोगों की भीड़ से भरा रहने वाला लघुसचिवालय भी विरान नजर आया। वहीं बाजारों में भी ग्राहक नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में झुलस रहा बचपन
गर्मी के मौसम से सबसे बुरा हाल स्कूल जाने वाले नन्हें बच्चों का है। सुबह तो जैसे-तैसे बच्चे स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन दोपहर के समय वापस लौटते हुए भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है। वहीं अभिभावकों ने गर्मी के चलते स्कूल का समय जल्दी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed