फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health workers conducted rapid fever mass survey

Jind News: स्वास्थ्य कर्मियों ने चलाया रैपिड फीवर मास सर्वे

Wed, 10 Jul 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health workers conducted rapid fever mass survey
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत जलालपुर कलां गांव में स्वास्थ्य सुपरवाइजर राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने रैपिड फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान टंकी, कूलर, हौदी, छतों पर पड़े कबाड़, फ्रिज के पीछे लगी ट्रे, गमलों, पक्षियों के पानी पिलाने के बर्तनों के पानी में लार्वा की जांच की गई। ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया बुखार के कारण, लक्षण व बचाव के तरीके बताए गए। रक्त पट्टिका बनाकर जांच के लिए लैब भेजा गया।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी लगातार टीम बनाकर गांवों का दौरा कर रहे हैं। ग्रामीणों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के तरीके बता रहे हैं। इसके साथ जो भी बुखार पीड़ित पाया जाता है, उसकी रक्त पट्टिका बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जो भी सेवाएं देता है उनकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। टीबी से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेंगू में अचानक से तेज बुखार आता है। जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी युक्तियां अपना कर हम मलेरिया व डेंगू बुखार से बच सकते हैं। इस अवसर पर राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, जयवीर सिंह, पवन, रामदयाल, रानी देवी, बाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed