फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health inspector inspected four sites under routine vaccination

Jind News: नियमित टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य निरीक्षक ने चार साइटों का किया निरीक्षण

Wed, 08 Jan 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Health inspector inspected four sites under routine vaccination
08जेएनडी34: नगूरां गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण करती एएनएम हरिता । संवाद
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने नगूरां, मांडी खुर्द, हसनपुर, दालमवाला समेत चार साईटों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक ने लोगों को जानलेवा
विज्ञापन

बीमारियों के बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक ने नगूरां गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व लोगों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों जैसे काली खांसी,गलघोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी आदि रोकथाम के लिए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिलाओं को समय पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए तथा प्रसव पूर्व चार देखभाल अवश्य करवाएं, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रह सके। यही नहीं जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है। उनको हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना, विटामीन सी युक्त फल जैसे संतरा, अनार, आंवला, मौसमी, साबुत अनाज, अंकुरित दालें, पीले फल, ड्राई फ्रूट तथा फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम युक्त गोलियों का सेवन करें, ताकि उनका स्वास्थ्य स्वस्थ रह सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर गलघोटू तथा टेटनेस के टीके लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बीपी, शुगर, आरएच फैक्टर, ब्लड ग्रुप, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच नगूरां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए, ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर एएनएम हरिता, दर्शना, सुनिता दालमवाला, ज्योति, सविता, नवीन के अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, संजय, अनिल तथा आशा वर्कर जुगेश, रीनू, मीना, रीना आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed