{"_id":"6595a983e19975aaaf0f5118","slug":"health-inspector-inspected-five-sub-health-centers-under-regular-vaccination-jind-news-c-199-1-sroh1009-11168-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नियमित टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य निरीक्षक ने पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नियमित टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य निरीक्षक ने पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
Thu, 04 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी30: चांदपुर उप स्वास्थ्य केंंद्र पर गर्भवती महिला का टीकाकरण करती एएनएम रीनू शर्मा।
अलेवा: नियमित टीकाकरण के तहत नगूरां पीएचसी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीक्षा यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं की योजनाओं को लोगों तक पहुंंचाने तथा नियमित टीकाकरण के तहत नगूरां, चांदपुर, दिल्लूवाला, रायचंदवाला व शाहपुर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने नगूरां, चांदपुर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व लोगों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों जैसे काली खांसी,गल घोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी आदि रोकथाम के लिए टीकाकरण के प्रति पे्ररित किया। उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिलाएं जिनमें खून की कमी है, सर्दी के मौसम में पालक, बथुआ, मैथी, गाजर, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, गज्जक तथा फोलिक एसिड, आयरन, कै ल्शियम युक्त गोलियों का सेवन करें, ताकि उनका स्वास्थ्य स्वस्थ रह सके। जिन महिलाओं में खून की कमी है। उनके लिए पीएचसी नगूरां पर आइपीडी की सुविधा के तहत आयरन सुक्रोज के टीके उपलब्ध हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर गलघोटू तथा टेटनेस के टीके लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए, ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर संजय कुमार, विनोद कुमार, कुलदीप, राजबाला, हरिता, नवीन, सुषमा, रीनू शर्मा, सविता, संतोष मौजूद रहे।