फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health fair: 1075 investigations done, 27 made Ayushman cards

स्वास्थ्य मेला : 1075 की हुई जांच, 27 के बने आयुष्मान कार्ड

Fri, 29 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Health fair: 1075 investigations done, 27 made Ayushman cards
स्वास्थ्य मेले में लगाए स्टॉलों का निरीक्षण करती सांसद सुनीता दुग्गल। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को दूसरा स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना में लगाया गया। इसमें 1075 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत 27 लोगों के कार्ड बनाए गए। इस कार्ड को दिखाकर कोई भी व्यक्ति एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का इलाज निजी या सरकारी अस्पताल में करवा सकता है। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद सुनीता दुग्गल ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डेंटल चेयर व ईसीजी मशीन उपलब्ध करवाई। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एनसीडी सेल गाइड बुक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीईओ डॉ. किरण सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने की। संचालन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने कहा कि सरकार आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति सजग है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में 1075 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। एनसीडी के तहत बीपी, शुगर जांच की गई। इसके अलावा 27 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य मेले के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद जांच, आंख, कान, नाक और गले की जांच की सुविधा उपलब्ध रही। दांत के रोगियों की भी जांच की गई। पोषण और एड्स नियंत्रण को लेकर परामर्श दिया गया। मेंटल हेल्थ कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया जांच की गई। एनीमिया मुक्त बेहतर स्वास्थ्य के लिए सहायक बेहतर खानपान, जरूरी घरेलू तरीके बताने के लिए स्टाल लगाए गए। मेले में छोटे बच्चों ने योग के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. जेके मान, डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, डॉ. पालेराम, डॉ. राजेश भोला, डॉ. रघुवीर सिंह पूनिया, एसएमओ उझाना डॉ. संदीप ढांडा, डॉ. अजय चालिया, जिला आयुर्वेदक अधिकारी डॉ. दिलबाग सिंह नैन, डॉ. सूची, विवेक, रवी, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed