फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health facilities are in bad shape due to non-filling of posts of doctors

Jind News: चिकित्सकों के पद न भरने से स्वास्थ्य सुविधा बदहाल

Mon, 15 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Health facilities are in bad shape due to non-filling of posts of doctors
14जेएनडी26: पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए वजीर ढांडा।
जींद। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वजीर सिंह ढांडा ने पार्टी कार्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता कर हरियाणा में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। जिला में चिकित्सकों के 50 से ज्यादा पदों को भरने, अस्पतालों में मशीनों के प्रबंधों समेत चिकित्सीय सुविधाओं की भारी कमी, दवाइयां हैं तो डॉक्टर नहीं। डॉक्टर हैं तो दवाइयां नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अपने क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया, इसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक महिला ने सरकारी अस्पताल की लापरवाही के चलते अस्पताल के गेट के बाहर ही सब्जी की रेहड़ी पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला का पति बार-बार डॉक्टरों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया और कोई स्ट्रेचर तक लाने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जींद जिला तथा हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं है। हरियाणा के छह मेडिकल कॉलेजों में से केवल रोहतक में न्यूरोसर्जरी और सुपर स्पेशलिटी केयर उपलब्ध है, लेकिन वहां पर भी मरीजों को रेफर किया जाता है। इलाज उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से ठप पड़ा है। कोई भी काम नहीं हो रहा। स्वास्थ्य विभाग की लगभग 850 से ज्यादा फाइलें धूल फांक रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में 500 जन औषधि केंद्र खोलने की बात कही थी, लेकिन 93 खुल। उनमें से भी 50 बंद हो चुके हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गणेश कौशिक भी मौजूद रहे।

14जेएनडी26: पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए वजीर ढांडा।

14जेएनडी26: पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए वजीर ढांडा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed