फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department will celebrate special vaccination week from March 7 to 14

सात से 14 मार्च तक विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाएगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Health department will celebrate special vaccination week from March 7 to 14
जींद। कोरोना काल में स्कूलों की छुट्टी होने के कारण जिले में बच्चों को लगने वाले रूटीन टीकाकरण का कार्य काफी प्रभावित हुआ है। पांच वर्ष तक के बच्चों को लगने वाले टीकाकरण का जिले में फिलहाल 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है। इसके अलावा पांच, दस व 16 वर्ष के बच्चों को लगने वाली बूस्टर डोज भी नहीं लग पाई। अब स्वास्थ्य विभाग सात से 14 मार्च तक विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाएगा। इसके तहत स्कूलों में जाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हर बुधवार व शनिवार को पांच वर्ष तक के बच्चों को रूटीन का टीका लगाता है। इसमें टीबी, पोलियो, रोटावायरस, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, खसरा, हिब-निमोनिया और मेनिनजाइटिस का टीका शामिल है। इसके अलावा डेढ़ वर्ष के बच्चों को बूस्टर डोज, पांच साल के बच्चों को डीपीटी की बूस्टर डोज, 10 व 16 वर्ष तक के बच्चों को टीडी की बूस्टर डोज लगाई जाती है। काफी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में जाकर टीके लगाए। इसके अलावा 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण माता-पिता अस्पताल में आकर लगवाते हैं। कोरोना काल के दौरान यह टीकाकरण कार्य काफी प्रभावित हुआ। स्वास्थ्य विभाग अब जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके लिए सात से 14 मार्च तक विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाएगा। इसमें हर स्कूल में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों का टीकाकरण करेगी। इसके अलावा जिन बच्चों को बूस्टर डोज नहीं लग पाई, वह लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक गांव में आशा वर्कर भी टीकाकरण अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed