फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department will apply booster dose from today

आज से बूस्टर डोज लगाएगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health department will apply booster dose from today
जींद। स्वास्थ्य विभाग सोमवार से लोगों को बूस्टर डोज लगानी शुरू करेगा। पहले दो दिन 10 व 11 जनवरी को हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उपस्वास्थ्य केंद्रों पर यह बूस्टर डोज लगाई जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग दो दिन में सभी हेल्थ केयर वर्कर को बूस्टर डोज लगाना चाहता है लेकिन यदि कोई फ्रंट लाइन वर्कर या डॉक्टर की सलाह पर बुजुर्ग भी बूस्टर डोज लगवाना चाहते हैं तो उन्हें मना नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र के आदेश पर जिन लोगों को पहले दो डोज लग चुकी हैं, उनको तीसरी डोज लगाने का निर्णय लिया गया है। इस तीसरी डोज को ही बूस्टर डोज कहा जाता है। तीसरी डोज के बाद व्यक्ति में कोरोना से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर (स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों के अलावा निजी चिकित्सक व उनके कर्मचारियों) को बूस्टर डोज लगाएगा। जिले में लगभग साढ़े छह हजार हेल्थ केयर वर्कर हैं। लगभग सभी हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि बूस्टर डोज फिलहाल हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर को ही लगाई जाएगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को चिकित्सक की सलाह पर बूस्टर डोज लगाई जा सकती है। बूस्टर डोज के बाद व्यक्ति में कोरोना से लड़ने की क्षमता पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगी। इस डोज के बाद व्यक्ति संक्रमित होने से भी बच सकता है। बूस्टर डोज में जिस व्यक्ति ने पहले जिस वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई होंगी, तीसरी भी उसी वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास 60 हजार कोविशील्ड और15 हजार कोवॉक्सीन का स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed