{"_id":"60edd3618ebc3e23af7215d5","slug":"health-department-started-investigation-of-feticide-case-jind-news-rtk617524456","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूणहत्या मामले की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच शुरू --स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भ्रूण की तलाश शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूणहत्या मामले की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच शुरू --स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भ्रूण की तलाश शुरू की
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा गांव में भ्रूण हत्या के एक मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। टीम ने मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अलेवा ओमप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में भ्रूण की तलाश शुरू की। तीन-चार जगह पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक भ्रूण कहां दफनाया गया है, इसका पता नहीं चल पाया है।
पटियाला चौक शांति नगर निवासी मेवा सिंह ने 17 जून को सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को दी शिकायत में कहा कि उसकी पुत्रवधू सोनिया गांव अलेवा की रहने वाली है। सोनिया की मां बिमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में आशा वर्कर है। कुछ कारणों से उनकी आपस में नहीं बनती है। उसकी पुत्रवधू दो बार गर्भवती हुई। दोनों बार ही उसका अलेवा जाने के बाद गर्भपात हो गया। अब तीसरी बार सोनिया गर्भवती हुई थी। 17 जून को सोनिया अलेवा मां के पास गई हुई थी। उसके पास फोन आया कि सोनिया की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद वह अपने बेटे प्रवीण को लेकर सीएचसी अलेवा पहुंचे थे। जब तक वह पहुंचे सोनिया का गर्भपात हो चुका था। उन्होंने दो दिन पहले ही सोनिया का अल्ट्रासाउंड करवाया था, जिसमें सब कुछ ठीक होने की बात चिकित्सकों ने कही थी। अचानक गर्भपात होने पर उन्हें शक है कि सोनिया की मां बिमला ने गर्भपात करवाकर भ्रूण को कहीं दबा दिया है।
हर पहलू से स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच
स्वास्थ्य विभाग मामले की गंभीरता को देखते हुए हर दिशा से जांच कर रहा है। सोनिया को पीएचसी तक किस गाड़ी में लाया गया या फिर पीएचसी पहुंचने से पहले उसका गर्भपात हो गया। गाड़ी में उसके साथ कौन-कौन लोग थे। डिलिवरी के दौरान लक्षणों को लेकर मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनिया, बिमला व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस ने भी मंगलवार को भ्रूण की तलाश की लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
बीरबल सिंह, अलेवा थाना प्रभारी।
शिकायत के आधार पर जांच टीम भ्रूण की तलाश कर रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भ्रूण की तलाश की गई लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। कई पहलुओं को लेकर मामले की जांच की जा रही है।
डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन।