फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health Department on Alert to Improve Sex Ratio; Health Workers to Go Door-to-Door in Villages to Raise Awareness

Jind News: लिंगानुपात सुधारने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव-गांव जाकर जागरूक करेंगे स्वास्थ्य कर्मी

Sun, 24 May 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health Department on Alert to Improve Sex Ratio; Health Workers to Go Door-to-Door in Villages to Raise Awareness
जींद। जिले में लगातार गिर रहे लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद जींद में भी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले का लिंगानुपात 871 तक पहुंच गया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से खराब प्रदर्शन वाले जिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाने के बाद अब जींद में भी जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। अब जिले में लिंगानुपात सुधारने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बेटियों के महत्व, कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी। डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन गांवों में लिंगानुपात कम हैं। वहां नोटिस भी दिए गए हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed