फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department issued 670 challans in one and a half month

Jind News: स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ महीने में किए 670 के चालान

Sat, 28 Sep 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Health department issued 670 challans in one and a half month
28जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल के पार्क में प​​क्षियों के लिए रखे गए पानी की जांच करते स्वास्थ्य क
जींद। डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सख्ती अपना रहा है। जहां भी स्वास्थ्य अधिकारियों को खुले में पानी दिखाई दे रहा है पहले तो उसको साफ करने के आदेश दिए जा रहे हैं। फिर भी लोग नहीं मानते हैं तो उनके चालान किए जा रहे हैं। डेढ़ माह में स्वास्थ्य विभाग ने 670 लोगों के चालान किए हैं। अगर लोगों ने अब भी लापरवाही बरती, तो चालान के साथ जुर्माना किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए नागरिक अस्पताल में विशेष अभियान चालया। अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में जहां पानी भरा है उसमें मच्छर को पैदा होने से रोकने के लिए काला तेल डलवाया गया। गमलों, पार्कों की विशेष सफाई करवाई गई। इसके अलावा अस्पताल में मौजूद कार्यालयों में भी जाकर जांच की गई। अस्पताल में जो लोग पानी पी रहे हैं, उन्हें स्वच्छ मिले इसके लिए टंकियों की सफाई करवाई जा गई। जहां भी कबाड़ पड़ा है, उसे उठवाया गया। लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक डेंगू के 12 और मलेरिया के दो मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग को अब तक डेंगू के 12 और मलेरिया के 2 मरीज मिल चुके हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह से सजगता बरते हुए हैं। विभाग की 250 से अधिक टीमें फील्ड में हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा लगातार टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रचार सामग्री के माध्यम से भी लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग की तरफ से सितंबर और अक्टूबर को डेंगू के लिए पीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 670 लोगों के चालान किए गए हैं। जिले में स्थिति कंट्रोल में है। जो लोग ज्यादा बीमार हैं, उनके टेस्ट करवाए जा रहे हैं। अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए लैब मौजूद है, जिसमें मुफ्त टेस्ट किया जाता है। लोगों को बुखार होने पर तुरंत अपने आसपास के सरकारी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। -डॉ. रमेश पांचाल, जिला मलेरिया अधिकारी, जींद।

28जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल के पार्क में पक्षियों के लिए रखे गए पानी की जांच करते स्वास्थ्य क

28जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल के पार्क में पक्षियों के लिए रखे गए पानी की जांच करते स्वास्थ्य क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed