{"_id":"66d22ce23d281582450a9cb4","slug":"health-department-is-busy-in-preparations-for-elections-jind-news-c-199-1-sroh1007-122242-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
Sat, 31 Aug 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी01 : इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल व अन्य चिकित्सा अधिका
जींद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कर ली है। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जो कमियां थीं उनको दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में 20 दिन की दवाइयों का स्टॉक हर समय रखने के निर्देश दिए।
सुबह 11 बजे सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, एमएस डॉ. अरविंद, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, लैब प्रभारी डॉ. अजय चालिया ने स्टाफ नर्स के साथ इमरजेंसी की स्थिति की जांच की। इमरजेंसी वार्ड में केवल एक एससी लगा होने पर सिविल सर्जन ने दो एसी लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में हर समय अच्छी तरह से सफाई रखने के लिए कहा। सिविल सर्जन ने स्टाफ नर्स को निर्देश दिए कि इमरजेंसी वार्ड में हर समय 20 दिन की सभी प्रकार की जरूरी दवाइयों व उपकरणों का स्टॉक होना चाहिए। जो भी स्टाफ नर्स इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी देगी, उसके पास हर प्रकार की दवाइयों के स्टोर की चाबी होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत दवाइयां उपलब्ध हो सकें। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक व स्टाफ नर्स से सिविल सर्जन ने जिन दवाइयों व उपकरणों की कमी हो, उसकी सूची भी मांगी ताकि एक सप्ताह में सभी प्रकार के उपकरण व दवाइयां यहां उपलब्ध हो सकें।
चुनाव तक स्टेशन नीहं छोड़ेंगे चिकित्सक
सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वह चुनाव संपन्न होने तक अपना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। इमरजेंसी वार्ड में किसी भी चिकित्सक को किसी भी समय बुलाया जा सकता है। सभी चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। यदि कोई चिकित्सक बुलाने पर नहीं आएगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।