फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   health department eyeing 20 poeple from china in district, one in isolation

चीन से जिले में आए 20 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

Tue, 04 Feb 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
health department eyeing 20 poeple from china in district, one in isolation
चीन से लौटे राहुल को आइसोलेशन वार्ड में लेकर जाते कर्मचारी। - फोटो : Jind
चीन में कोरोना वायरस के फैलने के कारण स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर नजर आ रहा है। दिसंबर से अब तक चीन से जिले में आए 20 लोगों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन

चीन में एमबीबीएस कर रहे जुलाना निवासी युवक को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बुलाया है। उसे नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। फिलहाल युवक में कोराना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखाई दै रहा है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर उसे दाखिल कर लिया है। जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के कहर के बाद हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने चीन से दिसंबर से अब तक आए 20 लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है। इन सभी को नागरिक अस्पताल में जांच के लिए बुलाया जाएगा। जुलाना निवासी राहुल (24) चीन में एमबीबीएस कर रहा था। वह 29 जनवरी को ही चीन से आया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन उसे नागरिक अस्पताल में बुलाया। फिजिशियन डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि राहुल में कोरोना वायरस जैसा कोई लक्षण नहीं है। फिर भी उसकी जांच जरूरी है। राहुल के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उसे एक-दो दिन नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण और बचवा
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रम से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. वर्मा के अनुसार इसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना, गले में खराश जैसी समस्या होती है। इससे बचाव के लिए हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड रम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह पर रुमाल ढककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचना चाहिए।

विभाग पूरी तरह से अलर्ट
जिले में दिसंबर से लेकर अब तक 20 लोग चीन से आए हैं। इन सभी की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है। बुधवार तक इन सभी को बुलाकर इनकी जांच की जाएगी। अभी तक जिले में ऐसा कोई मरीज सामने नहीं आया है, जिसमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले हों। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अल्र्ट है। जींद, सफीदों, नरवाना के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
डॉ. जयभगवान, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed