फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department distributed Nirogi Haryana cards to 125 people

Jind News: स्वास्थ्य विभाग ने 125 लोगों को बांटे निरोगी हरियाणा कार्ड

Tue, 29 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health department distributed Nirogi Haryana cards to 125 people
जींद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को निरोगी हरियाणा कार्यक्रम की शुरूआत कर 125 लोगों को निरोगी हरियाणा कार्ड वितरित किए गए। निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कुरुक्षेत्र से किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि निरोगी हरियाणा जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत अंत्योदय परिवार के लोग निशुल्क उपचार करवा सकेंगे। इसमें 6 कैटेगरी हैं, जिसमें 0 से 6 माह, 6 से 59 माह, 5 से 18 वर्ष, 18 से 40 साल, 40 से 60 साल व 60 से ऊपर के लोगों का सरकारी अस्पताल में पूरा उपचार निशुल्क होगा।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि एक ही छत के नीचे मरीजों का टेस्ट, चिकित्सक की सलाह व दवाइयां मुफ्त मिलेंगी। इस पर एक ही छत के नीचे मरीज को टेस्ट से लेकर दवाइयां उपलब्ध होंगी। इसका मुख्य उद्देश्य बीमारी को शुरुआती दौर में ही पकड़ कर प्रदेश को रोग मुक्त करना है। निरोगी हरियाणा जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि जींद जिले में 152439 अंत्योदय परिवार के 589854 सदस्य हैं। इनके अलग-अलग रंग के कार्ड हैं। इसमें इस योजना के तहत सभी की पूर्ण जांच, ब्लड टेस्ट, एसओपी गाइड लाइन के तहत करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में जींद और नरवाना में योजना की शुरुआत
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि जिले में पांच जगह चुनी गई हैं। जिसके पहले चरण में मंगलवार को जींद व नरवाना में शुरुआत की गई है। जिनको निरोगी हरियाणा योजना के तहत सभी को ई उपचार के तहत पीपीपी के साथ जोड़ा गया है। जिसमें अंत्योदय परिवारों का पूरा रिकार्ड अपलोड हो चुका है। परिवार का कोई भी सदस्य आवश्यकता पड1ने पर इस योजना के तहत उपचार करवा सकता है। निरोगी हरियाणा योजना में अहम रोल आशा वर्कर, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू का रहेगा। जो जिले के माइक्रो प्लान के हिसाब से सभी अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ दिलवाने में पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके तहत आरबीएसके की टीम, एनसीडी टीम, सीएचओ की भी जिले में ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed