फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health Department celebrated vaccine festival, 4202 people got vaccinated

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया टीका उत्सव, 4202 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Health Department celebrated vaccine festival, 4202 people got vaccinated
वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. यशपाल। संवाद - फोटो : Jind
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को टीका उत्सव मनाया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल तक चलेगा। रविवार को जिले में 4202 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. यशपाल ने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया तथा जिले में लगाई जा रही वैक्सीन की रफ्तार पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निजी अस्पताल संचालकों से भी बातचीत की। उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा भी साथ थे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने कहा कि रविवार को जिले में 4202 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली तथा दस ने दूसरी डोज लगवाई। चार फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली तथा चार ने ही दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष के बीच की आयु वर्ग के 2331 लोगों ने पहली तथा आठ लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1819 बुजुर्गों ने पहली तथा 18 ने दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. यशपाल ने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। डॉ. यशपाल ने कहा कि वैक्सीन लगवाना जरूरी है। वैक्सीन के बाद ही कोरोना संक्रमण से छुटकारा पाया जा सकता है। पहली डोज के 56 दिन बाद दूसरी डोज लगवानी होती है। दूसरी डोज लगाने के बाद ही व्यक्ति में एंटी बॉडीज बनती हैं। यदि कोई व्यक्ति वैक्सीन के बाद भी पॉजिटिव आ जाता है तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। इसके बाद डॉ. यशपाल ने निजी अस्पताल में भी जाकर वैक्सीन लगवाने के बारे में बातचीत की। इस पर निजी अस्पताल संचालकों ने कहा कि उन्हें वैक्सीन पैसे में मिलती है जबकि लोग नागरिक अस्पतालों में फ्री में वैक्सीन लगवाते हैं। इस कारण उनके पास बहुत कम लोग ही वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed