{"_id":"64b4495099a658fdcf091d04","slug":"head-jail-warden-committed-suicide-by-hanging-jind-news-c-199-1-sroh1006-2746-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हेड जेल वार्डन ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हेड जेल वार्डन ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
Mon, 17 Jul 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी15-नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जींद। छुट्टी पर घर आए हेड जेल वार्डन ने संदिग्ध हालात के चलते फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक शराब पीने का आदी था। शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
शर्मा नगर निवासी 45 वर्षीय सतबीर फरीदाबाद जेल में हेड वार्डन के पद पर कार्यरत था। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। सतबीर ने रविवार को बाथरूम के गेट पर चुन्नी से फांसी का फंदा लगा लिया। जब तक उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। मृतक की पत्नी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था, जिसके चलते वह परेशान रहता था। रविवार को वह खाना बना कर अपनी सास को दूसरे मकान मे खाना देने चली गई। जब वह वापस लौटी तो उसका पति बाथरूम के दरवाजे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जांच अधिकारी गीता ने बताया कि मृतक को परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान बताया है। इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन