फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Havoc caused by storm and rain; 45 electricity poles and 150 trees toppled.

Jind News: आंधी-बारिश का कहर, 45 बिजली खंभे और 150 पेड़ गिरे

Sat, 13 Jun 2026 05:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Havoc caused by storm and rain; 45 electricity poles and 150 trees toppled.
13जेएनडी13-जिले में एक जगह आंधी के कारण गिरा सफेदे का पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। क्षेत्र में दूसरे दिन आई भी आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शुक्रवार रात को तेज हवा के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के 45 खंभे और लगभग 150 पेड़ गिर गए। इससे कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ बारिश हो गई। हालांकि कुछ ही देर बारिश हुई लेकिन आंधी चलती रही। जींद में 2.8 एमएम, जुलाना में एक एमएम बारिश हुई। उचाना, नरवाना, सफीदों, अलेवा और पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी ही हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आंधी और बारिश का सबसे अधिक असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। शहर की करीब आठ कॉलोनियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर के श्याम नगर, अजमेर बस्ती, खेमनगर, नेताजी कॉलोनी, हकीकत नगर, भिवानी रोड बाईपास, नरवाना बाईपास एरिया में तार टूटने और खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण निगम कर्मचारियों को मरम्मत में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि मौसम सुहावना होने के कारण राहत भी महसूस हुई। सुबह कार्यालय, स्कूल और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को टूटे पेड़ों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार रात आई आंधी के कारण दनौदा पॉवर हाउस की बिजली बाधित हो गई। इसके कारण उसके अधीन गांव सच्चाखेड़ा, कलौदा कलां, कलौदा खुर्द, नेहरा, भिखेवाला, कर्मगढ़, खानपुर, अमरगढ़, फरैण कलां, फरैण खुर्द की बिजली गुल हो गई जोकि रातभर भी नहीं आई। इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित शिकायत नंबर पर भी कॉल की लेकिन वहां से खराब मौसम के कारण फाल्ट आने की जानकारी मिली लेकिन कब तक बिजली बहाल होगी, यह जानकारी नहीं मिल पाई।

वर्जन
रविवार को भी आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से परहेज करने की सलाह दी गई है।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद

13जेएनडी13-जिले में एक जगह आंधी के कारण गिरा सफेदे का पेड़। संवाद

13जेएनडी13-जिले में एक जगह आंधी के कारण गिरा सफेदे का पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed