{"_id":"6a99834894793392f3041b47","slug":"hathnikund-barrage-incident-body-of-maharashtra-soldier-found-in-hansi-branch-canal-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनीकुंड बैराज हादसा: 200 किलोमीटर दूर हांसी ब्रांच नहर से मिला महाराष्ट्र के जवान रोहित का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनीकुंड बैराज हादसा: 200 किलोमीटर दूर हांसी ब्रांच नहर से मिला महाराष्ट्र के जवान रोहित का शव
Thu, 03 Sep 2026 07:55 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
मंगलवार शाम करीब पांच बजे वन पैरा स्पेशल फोर्स के पांच जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना में खड़ी मोटर बोट पर कूदकर प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान बोट अचानक बंद हो गई और डूबने लगी। सभी जवान लाइफ जैकेट और डाइविंग किट पहनकर पानी में कूद गए। इनमें से तीन सुरक्षित निकल आए थे जबकि महाराष्ट्र निवासी रोहित नारायण पाटिल और जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय लापता हो गए थे।
विज्ञापन
हांसी ब्रांच नहर से मिला महाराष्ट्र के जवान का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हथिनीकुंड बैराज पर यमुना में डूबे वन पैरा स्पेशल फोर्स के दो जवानों में महाराष्ट्र निवासी रोहित नारायण पाटिल का शव जींद की हांसी ब्रांच नहर से बरामद हुआ है। बैराज से करीब 200 किलोमीटर दूर मिले शव को सेना के हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव ले जाया गया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वन पैरा स्पेशल फोर्स के पांच जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना में खड़ी मोटर बोट पर कूदकर प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान बोट अचानक बंद हो गई और डूबने लगी। सभी जवान लाइफ जैकेट और डाइविंग किट पहनकर पानी में कूद गए। इनमें से तीन सुरक्षित निकल आए थे जबकि महाराष्ट्र निवासी रोहित नारायण पाटिल और जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय लापता हो गए।
यूपी के बरथा कोरसी गांव से मिला एक जवान का शव
रात से ही सेना, हरियाणा और उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने दोनों जवानों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बरथा कोरसी गांव के पास यमुना में एक जवान का शव मिला था। इसके बाद शव के बहाव के संभावित रास्ते को देखते हुए हरियाणा की नहरों में भी सर्च अभियान तेज कर दिया गया।
हांसी ब्रांच नहर में मिला दूसरे जवान का शव
सेना की टीमें पश्चिमी यमुना नहर और उससे निकलने वाली नहरों में करीब 80 किलोमीटर तक तलाश कर रही थीं। इसी दौरान जींद की हांसी ब्रांच नहर में रोहित नारायण पाटिल का शव बरामद हुआ। दूसरे जवान अजय की तलाश जारी है। सेना, एसडीआरएफ और गोताखोर संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
विज्ञापन
जींद एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज पर प्रैक्टिस के दौरान यमुना में डूबे सेना के एक जवान का शव हांसी ब्रांच नहर से बरामद हुआ है। जवान के शव को बिना पोस्टमॉर्टम के सेना के हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव ले जाया गया है।