{"_id":"65b560572f9e4aee040d43d7","slug":"haryanvi-singer-masoom-sharma-again-in-controversy-jind-news-c-199-1-jnd1001-112179-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फिर विवादों में आए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फिर विवादों में आए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा
विज्ञापन
जुलाना। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके साथ मासूम शर्मा, उसके भाई विकास व दीपक, पिता बालकराम, माता शुकंतला, हरिओम, प्रवीन और 20 अन्य लोगों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मासूम शर्मा का विवादों से रहा है पुराना नाता
मासूम शर्मा पर पहले भी महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, लेकिन उस मामले में आरोपियों का आपस में समझौता हो गया था। कुछ माह पहले भी मासूम की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने हवाई फायर किए थे, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उस मामले में भी समझौता हो गया था। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को 11 महीने पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनको दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया गया था। इस दौरान कॉलर ने खुद को सुमित मलिक भैंसवाल बताते हुए गालीगलौज की थी। इस दौरान मासूम ने कॉल काट दिया, जिसके कुछ समय बाद ही दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल की गई और सुमित ने गैंग का नाम लेते हुए धमकाया। 16 मार्च 2021 को भी मासूम शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला जींद जिले के ही जलालपुर खुर्द गांव का रहने वाला था, जिसे बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
मासूम ने दिए अनेक हिट गाने
मासूम शर्मा पिछले एक दशक से गाने लिखने और गाने का काम कर रहे हैं। मासूम शर्मा ने बदनाम गाबरू, पेशी, हुक्का, जप नाम भोले का, शराबी, जूत्ती काली, छोटा भीम देख ले, खुले खुले बाल जैसे हिट गाने दिए हैं। वहीं, सपना चौधरी और दूसरे बड़े कलाकारों के साथ गाने तथा वीडियो रिकॉर्ड कर चुके हैं।
विज्ञापन
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ मासूम शर्मा, विकास और दीपक ने छेड़छाड़ की है और मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना