फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana won Gold in Sub Junior National Kabaddi

Jind News: हरियाणा ने सब जूनियर नेशनल कबड्डी में जीता गोल्ड

Sat, 31 Dec 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Haryana won Gold in Sub Junior National Kabaddi
उचाना। झारखंड के बोकारो में हुई 32वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। इसमें जींद के करसिंधु गांव की बेटी समिति का अहम योगदान रहा। समिति के कोच दलबीर उर्फ नन्हा करसिंधु ने बताया कि फाइनल मुकाबले में टीम हरियाणा ने तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 43-27 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में समिति का प्रदर्शन शानदार रहा। इस उपलब्धि में कबड्डी नर्सरी कोच राकेश कंदौला की भूमिका भी अहम है। बेटियों को निरंतर वह कबड्डी के लिए अभ्यास करवाते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों का खेलों की तरफ रूझान बढ़ रहा है जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वह बेटियों को खेलों के लिए प्रेरित करें। होनहार बेटी पर हर किसी को गर्व है। गांव आने पर कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed